भागलपुर, मार्च 13 -- अपर रोड स्थित पत्थर वाली दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। रामनवमी को लेकर अजगैवीनाथ धाम युवा समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...