गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल गढ़वा की ओर से रामनवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य मंगला जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस काली मंदिर से प्रारंभ होकर रंका मोड़, गढ़देवी मोड़, मझिआंव मोड़ होते हुए रामलला मंदिर परिसर तक पहुंचेगा। उक्त संबंध में जानकारी श्री महावीर मंडल के संस्थापक अध्यक्ष कंचन साहू ने दी। उन्होंने बताया कि मंडल की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी। तभी से हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य मंगला जुलूस निकाला जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से मंडल द्वारा पारिवारिक रूप में रामनवमी मनाने की परंपरा शुरू की गई है, जिससे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। इस वर्ष के आयोजन की खास बात महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है। कंचन ने बताया कि मंडल द्वारा महिला मोर्चा का गठन किया गया है। उसका अध्यक्ष विनीत...