सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर। चैत्र शुक्ल नवमी,भगवान श्रीराम-जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न बाजारों में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुवार को श्री प्रेम वार्षिणी सभा के तत्वावधान में यह शोभायात्रा रामलीला भवन से पूजा-अर्चना के बाद धर्म ध्वज के साथ आरंभ हुई। सबसे आगे समिति का बैनर लिए दो युवा चल रहे थे, उनके पीछे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विशेष रथ पर विराजमान होकर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रही थी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के प्रमुख बैंडों ने धार्मिक धुनों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। यात्रा के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम के रथ के सा...