लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- रामनवमी के पावन अवसर पर कस्बा जंगबहादुरगंज में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुवार को निकाली गई इस शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ भगवान राम परिवार की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ राधा कृष्ण पुराना रामलीला मैदान से हुआ, जो पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए बरखेड़िया जाट होते हुए नेरी बालाजी मंदिर पहुंची। वहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा पुनः पुराना रामलीला मैदान में आकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समिति के सदस्य गोलू राघवेंद्र, जितिन गुप्ता, शोभित गुप्ता, आर्यन गुप्ता, विजय गुप्ता, सचिन कश्यप, विशाल गुप्ता, सौरभ पटवा, अभिषेक बाजपेई और प्रशांत...