शामली, मार्च 27 -- श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियों के अलावा बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। गुरुवार को श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर शाम 4:00 बजे सिद्ध पीठ प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्री गणेश भगवान, खाटू श्याम जी महाराज, पवन पुत्र हनुमान, भोले शंकर, भारत माता, श्री बांके बिहारी की सुंदर सुंदर झांकियों के अलावा श्रद्धालु गुलाल से होली खेलते हुए बैंड बाजो और डीजे की भक्ति भरी धुनों पर झूम रहे थे। शोभा यात्रा के अंत में फूलों के रथ पर अयोध्या नगरी के प्रभु श्री राम का दरबार वातावरण को भक्तिमय कर रहा था। शोभा यात्रा बनखंडी महादेव से प्रारंभ होकर चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टो वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.