संभल, मार्च 26 -- शहर में गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। डाकखाना से शुरू हुई शोभायात्रा में मां काली का अखाड़ा, राधा रानी दरबार, शंकर पार्वती की झांकी और अन्य झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के शुभारंभ के समय दो हिंदू संगठनों के गुट आमने सामने आ गए। जिससे मौके पर विवाद हो गया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस ने सभी को समझाकर शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराया। आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से गुरुवार शाम को शहर के डाकखाना से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विशेष आकर्षण सुदर्शन चक्र अखाड़ा के कलाकारों ने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु झांकियों की भव्य सजावट और कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर उत्साह से झूम उठे। यात्रा शहर के प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.