कानपुर, मार्च 27 -- चकेरी। रामनवमी के पर्व को लेकर बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सनिगवां स्थित हनुमान मंदिर टैम्पो स्टैण्ड से किया गया। यात्रा को विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलन परांदे और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा लगभग पांच किलोमीटर की चली। बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथ में भगवा ध्वज लेकर लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए इस शोभा यात्रा में चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया गया। इस मौके पर राजीव महाना, बिट्टू महाना, प्रांत सह संयोजक अमरनाथ, जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, जिला संयोजक आकाश यादव, मंत्री मुकेश, मोनू ठाकुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...