जहानाबाद, मार्च 27 -- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल बरत रहे थे चौकसी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में रामनवमी पर्व के मधेनजर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। विधि - व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही थी। शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी संपन्न कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए गए थे। रामनवमी की शोभायात्रा में तीन लेयर में पुलिस पदाधिकारी व बल चौकसी बरत रहे थे। जिले में विधि- व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु 73 स्थानो को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी। 23 जुलूस प्रदर्शनकारियों को रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति थी। रामनवमी की शोभायात्रा शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.