हजारीबाग, मार्च 12 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि महारामनवमी के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में डीजे पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर बड़कागांव भाजपा विधायक रौशन लाल चौधरी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। विधानसभा परिसर के बाहर तख्तियां के साथ धरने में बैठने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक चौधरी ने जय श्री राम के नारे लगाए और कहा कि सरकार की यह दमनकारी नीति अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। आगे उन्होंने सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बड़कागांव से विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए हिंदू त्योहारों पर अनावश्यक पाबंदियां लगा रही है। यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.