रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर श्री राम सांस्कृतिक सेवा समिति, रांची द्वारा शहर के प्रमुख स्थल फिरायालाल चौक के समीप रामभक्तों की सुविधा के लिए विशेष मंच का निर्माण कराया जाएगा। समिति के संयोजक ओम शंकर गुप्ता ने बताया कि आकर्षक झांकियों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी दी जाएगी। शोभायात्रा में भाग लेने वाले अखाड़ा दलों और अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...