मुंगेर, मार्च 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर जमालपुर शहर शुक्रवार को पूरी तरह राममय हो उठा। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति, जमालपुर की ओर से शहर की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। शोभायात्रा का नेतृत्व संयोजक भवेश चौधरी ने किया। शोभायात्रा रामपुर कॉलोनी स्थित पानी टंकी मैदान से प्रारंभ होकर अवंतिका मोड़, शनि मंदिर रोड, योगमाया बड़ी दुर्गा स्थान, सदर फांड़ी, जनता मोड़, भारत माता चौक, छह नंबर कारखाना गेट, स्टेशन रोड, जुबलीवेल चौक होते हुए दौलतपुर चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। लोग महावीरी पताका लिए चल रहे थे। घोड़ों पर सवार युवाओं की टोली और ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे। मौके पर एम...