धनबाद, मार्च 24 -- रामनवमी पर समाजसेवी पुरुषोत्तम कुमार रंजन के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने 1111 पताका स्थापना अभियान का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिनोद बिहारी चौक स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पताका स्थापना के साथ किया गया। इसके पश्चात यह अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं स्थलों पर संचालित हुआ। अभियान के अंतर्गत बिनोद बिहारी चौक से कुर्मीडीह मोड़, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर, सिटी सेंटर से बेकारबांध तथा बिनोद बिहारी चौक से बाबूडीह होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर तक कुल 1111 पताकाएं स्थापित की गईं। इस अभियान में बाबूडीह, बारामुड़ी क्षेत्र, मनोरम नगर एवं बेकारबांध क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.