पूर्णिया, मार्च 26 -- रूपौली, एक संवाददाता। रामनवमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र का चपहरी गांव पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया। जय श्री राम के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बजरंग दल चपहरी इकाई के बैनर तले कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह गांव स्थित बजरंगबली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद 251 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करते हुए गोरियर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर पहुंची, जहां जलभराव कर पुनः मंदिर स्थल लौटकर अनुष्ठान संपन्न किया गया। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। शोभायात्रा के दौरान राम भक्त 'जय श्री राम' और 'एक ही नारा, एक ही नाम-जय श्री राम' के उद्घोष करते रहे। मार्ग में जगह-जगह श्...