हाथरस, मार्च 27 -- सादाबाद |चैत्र नवरात्रि के समापन दिवस रामनवमी के पावन अवसर पर आज क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला। घर-घर में कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके चरण स्पर्श किए, तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कन्याओं को हलवा-पूरी और चने का प्रसाद खिलाया गया तथा उन्हें उपहार और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। सुबह से ही घरों में कन्या पूजन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से कन्याओं का स्वागत किया और उनकी आरती उतारी।मान्यता है कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी आस्था के साथ लोगों ने कन्याओं को माता क...