गोपालगंज, मार्च 27 -- भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के हुसेपुर- जगतौली मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध गढ़ी माई मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हुस्सेपुर से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण बैरौना गांव के पास स्थित इस मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का मुख्य केंद्र बना है। प्राचीन हुस्सेपुर राज्य की ऐतिहासिक विरासत को समेटे इस मंदिर की सबसे विशिष्ट पहचान माता का कुमारी स्वरूप में पूजन है। राम नवमी के अवसर पर आज यहां आयोजित मेले में गोपालगंज के विभिन्न प्रखंडों के अलावा सीवाान और यूपी के देवरिया जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मन्नत मांगने पहुंचे। क्षेत्र के जानकार लोग बताते हैं कि मंदिर की महिमा के कारण ही नहर निर्माण के समय विभाग को अपना नक्शा बदलना पड़ा था। मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.