रांची, मार्च 27 -- खूंटी, संवाददाता। एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम के जयकारे से शहर व गांव गूंज उठे। खूंटी जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों व गांवों में गुरुवार को रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शहर में केंद्रीय रामनवमी महासमिति की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विशाल शोभायात्रा में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों मंडलियां, अस्त्र-शस्त्र, गाजेबाजे व झांकी के साथ उत्साह व भक्तिपूर्ण माहौल में भाग लिया। रामनवमी की शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी अधिक संख्या में देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-युवतियां डीजे की धून पर थिरकती दिखीं। शोभायात्रा नेताजी चौक से डाक बंगला रोड, भगत सिंह चौक, मेन रोड होते हुए कर्रा रोड, बड़ाइक टोली, तेली टोला, बड़ाईक टोली, लियाकत अली लेन, गजटांड, डहुगुटू, मिश्रा...