मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीराम सेवा समिति द्वारा शनिवार को खादी भंडार प्रांगण में रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता राकेश कुमार सिंह पप्पू एवं संचालन भारत भूषण ने किया।राकेश पप्पू ने कहा कि 27 मार्च को रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें श्रीराम दरबार, शिव परिवार एवं अन्य देवी-देवताओं की झांकी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी। प्रत्येक चौक-चौराहों पर शिव तांडव की प्रस्तुति भी होगी। शोभायात्रा का शुभारंभ खादी भंडार के प्रांगण से सुबह दस बजे होगा, जो पीएनटी चौक दुर्गा स्थान, रामबाग चौक, नकुलवा चौक, अमर सिनेमा रोड, कल्याणी, जवाहर लाल रोड, टावर चौक, गरीब स्थान, शुक्ला रोड, चतुर्भुज स्थान होते हुए माई स्थान रामबाग पहुंचकर संपन्न होगा। माई स्थान रामबाग में भंडारे...