सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा , नगर संवाददाता । बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन के भारतीय नगर स्थित आवास पर रामनवमी के मौके पर भव्य अखंड श्रीरामधुनी संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीराम नाम के संकीर्तन के साथ हुआ। अखंड रामधुनी के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्ति-रस में सराबोर हो उठे। पूर्व मंत्री ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएभी दीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण...