औरंगाबाद, मार्च 31 -- कुटुंबा प्रखंड के लभरी परसावां गांव स्थित संकट मोचन मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित पारंपरिक 72 घंटे का अखंड कीर्तन सोमवार को संपन्न हो गया। समापन पर भव्य भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ई. सुबोध कुमार सिंह, जिप प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष मनमोहन सिंह, पैक्स प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह, सरपंच विकास कुमार पासवान और मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोपाल भारती ने किया। वक्ताओं ने कहा कि कलयुग में राम नाम से बड़ा कोई मंत्र नहीं है और ऐसे आयोजनों से समाज में ...