हजारीबाग, मार्च 9 -- रामनवमी पर्व मनाने को लेकर ओरिया में हुई बैठक हजारीबाग प्रतिनिधिसदर प्रखण्ड स्थित ओरिया शिवमंदिर प्रांगण में रामनवमी मनाने को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामनवमी पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल कुमार ने किया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नारायण यादव, सचिव टिंकू कुमार, उपसचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष राजदीप कुमार, उपकोषाध्यक्ष गणपति राम, पूजा मंत्री आशीष कुमार, जुलुस मंत्री अशोक यादव, संरक्षक अभय शंकर पासवान, निरंजन यादव, दीपक कुमार साव, राजेश कुमार दास को बनाया गया। पूजा- पाठ, मंगला जुलुस, सजावट एवं रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विशेष बातचीत हुई। ग्रामीणों ने रामनवमी पर्व पूरी भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाने पर अपना- अपना परामर्श दिया। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और...