जहानाबाद, मार्च 27 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर दोनों प्रखंडों में सर्वत्र उत्सवी माहौल बना रहा। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और रामायण पाठ का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्राओं के दौरान "जय श्रीराम" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पर्व के अवसर पर घरों एवं मंदिरों पर महावीरी ध्वज फहराए गए, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया। जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किय...