लातेहार, मार्च 26 -- लातेहार, संवाददाता। रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव के द्वारा टाऊन हॉल में जिले अंतर्गत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान डीसी ने सभी दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। आगे उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व जिलेवासियों के लिए आस्था और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.