हजारीबाग, मार्च 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधिरामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में 23 मार्च को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड का दौरा कर बेलतू एवं महुदी के संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजनों को माइकिंग के माध्यम से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, भू अर्जन पदाधिकार...