गुमला, मार्च 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। रामनवमी जुलूस में शामिल होकर घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कुम्हार ढलान निवासी मोहित प्रजापति शुक्रवार को रामनवमी जुलूस में शामिल हुआ था। उसके पिता डीजे का काम करते हैं और मोहित अपने दोस्तों के साथ जुलूस में घूम रहा था। शाम के समय उसकी अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। जिसमें उसने जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन तय समय पर वह घर नहीं पहुंचा। रात करीब आठ बजे उसके पिता को फोन पर सूचना मिली कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.