गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा के रामकंडा में गुरुवार को गुरुवार रात महावीरी जुलूस को लेकर दो पक्षों में हुए हिंसक झड़क पर एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। उसके बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हिंसक झड़प की सूचना पर डीआईजी कौशल किशोर भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पुलिस की सख्ती का असर दिखा। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। अधिसंख्य दुकानें बंद रहीं। लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे। इधर प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर उत्पन्न हुआ विवाद आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। बुधवार रात से चल रहा विवाद का समाधान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका। विवाद की सूचना पर वि...