चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा कैंप के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कैंप के संचालन हेतु सुमित रक्षित एवं निशांत कुमार को प्रोग्राम चेयरमैन नियुक्त किया गया। क्लब के अध्यक्ष विनय लोधा ने यह जानकारी दी। कैंप के दौरान श्रद्धालुओं के बीच खाद्य पदार्थों के अलावा जलजीरा ठंडा शरबत का वितरण किया जाएगा। इस सेवा कार्य के अंतर्गत करीब 4000 श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में अध्यक्ष विनय लोधा के अलावा सचिव केशव दोदराजका, प्रोग्राम चेयरमैन निशांत कुमार एवं सुमित रक्षित, निशान चौबे, अमित पोद्दार, विनय दोदराजका, सदाशिव खत्री, अक्षय गुप्ता, कपिल गोयल एवं विकास गुप्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...