रांची, मार्च 25 -- रामनवमी के जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। जुलूस में अधिकतम 100 भक्त ही शामिल हो पाएंगे। जुलूस या अखाड़ा स्थल पर हथियार के साथ प्रदर्शन पर पूर्णत: रोक रहेगी। भड़काऊ भाषण देने वालों से भी पुलिस कड़ाई से निपटेगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को बताया कि ड्रोन कैमरों से भीड़ की निगरानी होगी। जुलूस के साथ-साथ अखाड़ा स्थल पर भी ड्रोन से नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने मंगलवार को सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अखाड़ा और जुलूस केवल लाइसेंस में निर्धारित मार्ग से ही गुजरेंगे। मार्ग में किसी भी प्रकार का बदलाव प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही हर अखाड़ा दल में अधिकतम 100 लोगों की...