जहानाबाद, मार्च 20 -- सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई ईद, छठ पूजा और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना परिसर में शुक्रवार को ईद ,रामनवमी और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। जुलूस में डीजे बजाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए डीजे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भ्रामक प्रचार प्रसार से दूर रहें , वैसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी ,बिना लाइसेंस के रामनवमी में जुलूस नहीं निकलेगा। रामनवमी जुलूस में उपद्रव मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर उस तरह क...