हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व जुलूस में 29 मार्च को झंडा चौक के पास गाड़ी खाना क्लब के जुलूस में अभिषेक कुमार की हुई हत्या का उद्भेदन हो गया है। हत्या में शामिल आरोपी और प्रयुक्त एक तलवार एवं चाईनिज चाकू के साथ पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने जो पुलिस को बताया है उसके मुताबिक शराब और गांजा के नशा में अभिषेक की हत्या की गयी। यह जानकारी एसपी अंजनी अंजनी अंजन ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि जुलूस में 29 मार्च को हजारीबाग जिला के झंडा चौक के पास कुछ लोगों ने अभिषेक कुमार की तलवार, चाकू एवं लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तत्काल उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया, जहां से उन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया। रांची जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संदर्भ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.