हजारीबाग, मार्च 27 -- चरही, प्रतिनिधि। चुरचू प्रखंड क्षेत्र एवं चरही कोयलांचल में रामनवमी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया। सुबह में राम भक्त भगवान बजरंग बली का पूजा अर्चना कर तथा हवन कर आशीर्वाद मांगा। प्रखंड के चुरचू में शुक्रवार को गाजे- बाजे के साथ रामनवमी जुलूस निकाला गया। त्योहार को देखते हुए चुरचू थाना प्रभारी कुमार अश्विनी विधि- व्यवस्था बनाएं रखने के लिए मुस्तैद रहे। जुलूस देर रात तक चलती रही। साथ ही नियुक्त दंडाधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं चरही में शनिवार को जुलूस निकला जाएगा। जबकि चरही थाना क्षेत्र के इंदिरा, जरबा,हेदेंगढ़ा, फुसरी,तापिन, पिंडरा में भी शुक्रवार को गाजे- बाजे के साथ जुलूस निकला गया। जुलूस का जायजा लेने एवं विधि- व्यवस्था देखने थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल जगह- जगह पहुंचे। साथ में नियुक्त दंडा...