हजारीबाग, मार्च 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में रामनवमी का जुलूस और अखाड़ा परंपरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में जहां सतर्कता बढ़ाये रखा।साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर और आसपास क्षेत्र में 5,000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जबकि जुलूस मार्ग की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। सभी अखाड़ा के वाहनों पर लगे जीपीएस ट्रैकर से नजर रखी जा रही थी। डीआईजी अंजनी कुमार झा, डीसी शशि प्रकाश सिंह, एसपी अंजनी अंजन, सदर एसडीओ आदित्य पांडे, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, गोपनीय शाखा प्रभारी प्रदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह...