बेगुसराय, मार्च 26 -- बेगूसराय। शहर में रामनवमी पर निकलने वाले जूलूस को लेकर विद्युत फीडर बंद रह सकते हैं। शुक्रवार को जुलूस गुजरने वाले रुट के कई विद्युत फीडर घंटो बंद रहेंगे। विद्युत विभाग की एसडीओ लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि रामनवमी जुलूस को लेकर सुरक्षा कारणों से फीडर को बंद रखा जाएगा। कौन फीडर में बिजली कितने देर के लिए बंद रहेगी यह जुलूस निकलने एवं गुजरने पर निर्भर करेगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि शुक्रवार को समय रहते बिजली से संबंधित अपना सभी कार्य पूरा कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.