औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने नवीनगर प्रखंड के टंडवा और बड़ेम क्षेत्र में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार टंडवा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक टंडवा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फीडर बुचिटोला की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं बड़ेम क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बड़ेम विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय अभियंता राजा कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। यह व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.