गिरडीह, मार्च 29 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के चिरुवा पंचायत में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान मार्ग परिवर्तन को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद उत्पन्न हो गया। हालांकि समय रहते दोनों पक्षों की समझदारी और प्रशासन की सक्रियता से मामला शांत करा लिया गया, जिससे एक बड़ा सांप्रदायिक तनाव टल गया। जानकारी के अनुसार, हर वर्ष निकलने वाला रथ जुलूस इस बार अपने पारंपरिक मार्ग से नहीं गुजर सका, क्योंकि उस रास्ते में कोनार नहर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। ऐसे में जुलूस को वैकल्पिक मार्ग से राय टोला की ओर मोड़ा गया। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने रथ को रोकने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष जुलूस को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष उसे रोकने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.