हजारीबाग, अप्रैल 6 -- दारू प्रतिनिधि हज़ारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में रामनवमी 27 मार्च को जुलूस प्रदर्शन के दौरान छोटका इरगा के गुलाब साव उम्र 32 साल पिता तिलक साव को चाकू से घायल कर दिया गया था। जिसका रविवार पांच अप्रैल की रात्रि को रांची मेडिका में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस ने घायल करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने दिया। उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान दारू काली मंडप के पास जुलूस में कुछ विवाद होने पर गुलाब को आकाश कुमार, विशाल कुमार और मनीष कुमार ने पीछे से पकड़ लिया और करण ने आगे से उसे पेट में चाकू मार दिया। जिससे गुलाब घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे आरोग्यम हॉस्पिटल हज़ारीबाग ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.