गढ़वा, मार्च 27 -- गढ़वा के रमकंडा में गुरुवार रात रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें पुलिस जवानों के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एसपी अमन कुमार के पहुंचने के बाद इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। रामनवमी को लेकर महाअष्टमी को जुलूस निकाला गया था। जुलूस को कुछ लोगों ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास रोक दिया। उसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। पत्थरबाजी होने लगी। वहां तैनात पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। जब भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े।पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने सख्ती बरती और हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.