देवरिया, अप्रैल 3 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में रामनवमी जुलूस निकालने वाले आयोजक मंडल को गुरुवार को खान सर के पिता बशीर खान ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम उपनगर भाटपाररानी स्थित उनके आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें नगर के कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।नगर में रामनवमी की शोभायात्रा समाजसेवी दुर्गेश्वर सोनी व आदित्य ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हर वर्ष धूमधाम से निकाली जाती है। इस वर्ष भी जुलूस के सफल आयोजन पर दोनों आयोजकों को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके पर बशीर खान ने कहा कि इस तरह के धार्मिक व सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने वाले ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.