बिहारशरीफ, मार्च 28 -- रामनवमी जुलूस: बिना अनुमति डीजे बजाने पर 20 लोगों पर एफआईआर नालंदा मोड़ से बड़गांव सूर्य तालाब तक निकाला गया था रामनवमी का जुलूस नालंदा, निज संवाददाता। रामनवमी जुलूस के दौरान प्रशासन के नियमों की अनदेखी करना आयोजन समिति को भारी पड़ गया। बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने और यातायात बाधित करने के आरोप में, नालंदा थाना पुलिस ने समिति के 20 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से डीजे लदी ट्रॉली और उसे खींच रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को, नालंदा मोड़ से बड़गांव सूर्य तालाब तक रामनवमी का जुलूस निकाला गया था। इस दौरान निर्धारित सीमा से कहीं अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरी सड़क घेर रखी थी, जिससे यातायात प...