लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को लोहरदगा नगर क्षेत्र में आला अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च सदर थाना से निकल कर विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए पुनः सदर थाना में जाकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कर रहे थे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने या अव्यवस्था फैलाने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.