पूर्णिया, मार्च 24 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है और हर ओर उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है। मीरगंज स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से इस बार रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के सदस्य तन, मन और धन से जुटे हुए हैं। शांतिपूर्ण आयोजन एवं भव्य शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र साह ने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके अलावा 48 घंटे का अखंड संकीर्तन तथा भगवान राम, लक्ष्मण एवं...