भागलपुर, मार्च 26 -- गोराडीह थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी और चैती नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में त्योहार के दौरान शांति, भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही त्योहार में डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। मौके पर मुखिया अमर कुमार, कैलाश मंडल, भानु कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...