सराईकेला, मार्च 14 -- राजनगर : आगामी 27 एवं 28 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बजरंगबली पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ त्योहार की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।बैठक में हेंसल, एदल व मुरुमडीह के पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए, जबकि कुजू से कोई सदस्य उपस्थित नहीं था। कमेटी सदस्यों ने बताया कि 28 मार्च को रामनवमी के अवसर पर झंडा जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से जुलूस के समय बाइक राइडरों को नियंत्रित करने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि कई युवक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तेज एवं टेढ़े-मेढ़े तरीके से बाइक चलाते हैं ...