पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम में मेदिनीनगर शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, एसडीपीओ राजीव रंजन तथा शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने संयुक्त रूप से किया। मार्च शहर थाना से शुरू होकर हॉस्पिटल चौक, कन्नीराम चौक, लालकोठा, तेली पट्टी, मुस्लिम नगर, कोयल नदी, कुंजरा पट्टी, बेलवाटिका, सदीक मंजिल चौक और छहमुहान होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल के साथ टाइगर मोबाइल के जवान भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत...