भागलपुर, मार्च 25 -- रामनवमी पर्व को लेकर बाजारों में महावीरी झंडे की दुकानें सज गई है। भक्तों द्वारा सभी हनुमान मंदिर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। रामनवमी के अवसर पर भक्त बजरंगबली मंदिरों में ध्वजारोहण करेंगे। अजगैवीनाथ धाम युवा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर कृष्णगढ़ हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा 26 मार्च को निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...