बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो , प्रतिनिधि। बोकारो और चास में रामनवमी की तैयारी अंतिम चरण में है। चास व बोकारो के सभी व्यवसायिक इलाके महावीरी झंडे से पट गए है। पारंपरिक ध्वज बनाने के लिए प्रत्येक इलाके में बांस व झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में बाज़ार बांस और सजावटी सामानों से पट गए हैं। अखाड़ा समितियां झांकी और जुलूस की तैयारी में जुटी हैं, वहीं 1948 से चली आ रही परंपरा को जारी रखने के लिए नवयुवक दल तैयारी कर रहे हैं। रामनवमी को लेकर बांस की मांग बढ़ी है। फिलहाल बोकारो के बाजार में बांस की कीमत 60 रूपए से लेकर 200 रूपए तक बिक्री की जा रही है। जबकि चास और बोकारो के मुख्य बाजारों में भगवा झंडे, सजावटी बांस और रामनवमी से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध है। वहीं चास बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जा रहे रामनवमी को देखते...