कोडरमा, मार्च 24 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना परिसर में सोमवार को प्रभारी एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा सहित थाना क्षेत्र के अखाड़ा समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में रामनवमी जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकालने, तय समय का पालन करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें। प्रभारी एसडीओ ने कहा कि रामनवमी का पर्व सौहार्द, आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाए। इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुम...