बांका, मार्च 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन पर्व को लेकर शहर में उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। पर्व से एक दिन पूर्व ही पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजा दिया गया है, जिससे हर गली, मोहल्ला और मुख्य चौक-चौराहे भगवामय नजर आ रहे हैं। बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयार हैं। जबकि शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली हैं। जबकि प्रशासन भी इस पर्व को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.