बांका, मार्च 27 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं बाजारों में भी पिछले कई दिनों से खासा उत्साह देखने को मिला। आज रामनवमी के अवसर पर शहर सहित पूरे जिले में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि रामनवमी के एक दिन पूर्व ही शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री, ध्वजा, पताका, भगवा वस्त्र और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार इस बार ध्वजाओं और धार्मिक झंडों की मांग काफी अधिक रही। इधर आज सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। वहीं श्रद्धालु भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर पर व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करेंगे। जबकि कई स्थानों पर...