हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में शहर के बड़ा अखाड़ा परिसर में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस के रूट, समय-निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी अखाड़ा समितियां निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी आस्था का पर्व है, इसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का भरोसा दिलाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.