कोडरमा, मार्च 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर एलआरडीसी सह प्रभारी एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में अखाड़ा समितियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने सभी अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे का साउंड निर्धारित सीमा में ही रखा जाए, अश्लील गाने नहीं बजाए जाएं तथा ऐसा कोई नारा या प्रदर्शन नहीं किया जाए जिससे किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी ब...